चम्बा शहर ढाबे में खाना खाते समय गले में हड्डी फंसने से 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत

चम्बा शहर ढाबे में खाना खाते समय गले में हड्डी फंसने से 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत

चम्बा 06 फरवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

जिला चंबा में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां ढाबे में खाना खाते समय गले में हड्डी फंसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना चम्बा शहर के एक ढाबे में घटी, जिसके बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते कल 47 वर्षीय तरुण कुमार , पुत्र रवि कुमार, निवासी गांव मिंड़ा डाकघर हरदासपुरा, बीते कल करीब दोपहर 12 बजे शहर के एक ढाबे में अपने साथियों के साथ खाना खा रहे थे। इसी दौरान भोजन करते समय एक हड्डी उनके गले में फंस गई। हड्डी गले में अटकने के कारण उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी।बताया जा रहा है कि तरुण कुमार ने गले में फंसी हड्डी को निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गए। ढाबे में मौजूद उनके साथी ने तुरंत उन्हें बेसुध हालत में उठाकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।डॉक्टरों के अनुसार यदि उन्हें करीब दस मिनट पहले अस्पताल पहुंचाया जाता तो संभवतः उनकी जान बचाई जा सकती थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंच गई। वहीं मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जिसके बाद माहौल गमगीन हो गया।पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद शव का फोरेंसिक विशेषज्ञ से पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।हालांकि प्रारंभिक तौर पर यह माना जा रहा है कि गले में हड्डी फंसने के कारण तरुण कुमार सांस नहीं ले पाए, जिससे उनका दम घुट गया और उनकी मौत हो गई।पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ढाबे में खाना खाते समय व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की जांच प्रक्रिया को जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!