भरमौर में दर्दनाक हादसा, बर्फीले तूफान में फंसे दो युवकों के शव बरामद, क्षेत्र में शोक की लहर

भरमौर/चम्बा 26 जनवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)
जनजातीय क्षेत्र भरमौर से एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। बीते दिनों भरमौर के दो युवक, जो भरमाणी माता मंदिर से ऊपर पहाड़ी क्षेत्र की ओर घूमने के उद्देश्य से निकले थे, खराब मौसम के चलते लापता हो गए थे। लापता युवकों में 13 वर्षीय पीयूष और 19 वर्षीय विकसित शामिल थे। बताया जा रहा है कि पहाड़ों में अचानक मौसम ने करवट ली और भारी बर्फबारी के साथ बर्फीला तूफान शुरू हो गया, जिसकी चपेट में आकर दोनों युवक फंस गए।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस विभाग, भारतीय सेना और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान शुरू किया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, लगातार बर्फबारी और अत्यधिक ठंड के बावजूद राहत एवं बचाव दल ने लगातार कई दिनों तक तलाश अभियान जारी रखा। दुर्गम पहाड़ी रास्तों और खराब मौसम ने खोज अभियान को बेहद चुनौतीपूर्ण बना दिया, फिर भी टीमें लगातार प्रयासरत रहीं।

आज सुबह सर्च अभियान के दौरान आखिरकार दोनों युवकों के शव बरामद कर लिये गए है तो वहीं दूसरे की तलाश युद्ध स्तर पर जारी है। शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे भरमौर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों, परिजनों और परिचितों में गहरा दुख व्याप्त है। मासूम की इस दर्दनाक मौत ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं।स्थानीय प्रशासन ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि पहाड़ी क्षेत्रों में घूमने या ट्रैकिंग पर जाने से पहले मौसम की जानकारी अवश्य लें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।इ

व