राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी में वार्षिक खेल महोत्सव उत्साहपूर्वक संपन्न

राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी में वार्षिक खेल महोत्सव उत्साहपूर्वक संपन्न

भटियात/चम्बा 14 फरवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी में वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।महोत्सव का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय सिंह पठानिया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अश्विनी अवस्थी तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. अरविन्द कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। प्राचार्य डॉ. पठानिया ने अपने संबोधन में कहा कि खेल प्रतियोगिताएं न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व जैसे गुणों का भी विकास करती हैं।

वहीं मुख्य अतिथि डॉ. अश्विनी अवस्थी ने स्वस्थ जीवन के लिए खेलों को अनिवार्य बताते हुए कहा कि खेल गतिविधियां जीवन के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।खेल महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न एथलेटिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ महिला वर्ग में कनु (स्नातक तृतीय वर्ष) ने प्रथम, मीनाक्षी ने द्वितीय और कल्पना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में राघव (स्नातक द्वितीय वर्ष) प्रथम, समीर अत्री द्वितीय तथा अतुल शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ महिला वर्ग में मोनिका प्रथम, शीतल शर्मा द्वितीय और यदु तृतीय रहीं, जबकि पुरुष वर्ग में राघव, अतुल और रजत ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।हाई जंप महिला वर्ग में अंजना प्रथम, कनु द्वितीय और महक तृतीय स्थान पर रहीं।

पुरुष वर्ग में साहिल वर्मा प्रथम, रजत द्वितीय और जतिन तृतीय रहे। गोला फेंक, भाला फेंक तथा लंबी कूद जैसी प्रतियोगिताओं में भी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।महोत्सव के समापन पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (बेस्ट एथलीट) का पुरस्कार पुरुष वर्ग में राघव और महिला वर्ग में महक को प्रदान किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!