डलहौज़ी में पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पंजाब निवासी युवक से 13.72 ग्राम चिट्टा बरामद

डलहौज़ी में पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पंजाब निवासी युवक से 13.72 ग्राम चिट्टा बरामद

डलहौजी/ चम्बा 03 जनवरी मुकेश कुमार ( गोल्डी)

डलहौज़ी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। डलहौज़ी पुलिस ने गश्त के दौरान पंजाब निवासी एक युवक को 13.72 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज डलहौज़ी पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम एमईएस पाइप लाइन रोड क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस दल की नजर एक व्यक्ति पर पड़ी, जो संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह व्यक्ति अचानक घबरा गया और अपनी जेब से एक वस्तु निकालकर स्वयं से दूर फेंक दी। उसकी इस हरकत से पुलिस को संदेह हुआ।पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत फेंकी गई वस्तु को कब्जे में लिया और उसकी जांच की। जांच के दौरान उस वस्तु में चिट्टा पाया गया। मौके पर की गई तौल में बरामद चिट्टे की मात्रा 13.72 ग्राम पाई गई।

इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान विक्रम पुत्र सुखदेव, निवासी गांव निजी मंगली, डाकघर रामगढ़, तहसील साहनेवाल, जिला लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना डलहौज़ी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। तो वहीं गिरफ्तार युवक को माननीय अदालत में ही पेश किया जाएगा जहां गिरफ्तार युवक को रिमांड पर लेकर पुलिस में जानने की कोशिश करेगी की आखिर आरोपी युवक नशे की खेप कहां से लाया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि जिला चंबा में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने और नशा तस्करी की कमर तोड़ने के लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है। आने वाले दिनों में इस तरह की कार्रवाई और तेज की जाएगी।पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि नशे के खिलाफ इस मुहिम में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!