चंबा में शिलान्यास पट्टिका विवाद,विधायक का नाम गायब तथा सांसद के नाम पर श्री गायब होने पर समर्थकों में भारी नाराज़गी

चंबा में शिलान्यास पट्टिका विवाद,विधायक का नाम गायब तथा सांसद के नाम पर श्री गायब होने पर समर्थकों में भारी नाराज़गी

चम्बा ,02 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू के कार्यक्रम के दौरान दो इंडोर स्टेडियमों के शिलान्यास से जुड़ा एक विवाद सामने आया है। शिलान्यास पट्टिका पर स्थानीय विधायक का नाम न होने से क्षेत्र में चर्चा और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।जानकारी के अनुसार चुराह विधानसभा क्षेत्र के भंजराड़ू में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में लगाए गए शिलापट्ट पर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और राजीव भारद्वाज का नाम अंकित किया गया था, लेकिन स्थानीय विधायक हंसराज का नाम पट्टिका में शामिल नहीं था। इससे कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों और विधायक समर्थकों में नाराजगी देखी गई।दूसरी ओर डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के सलूणी में हुए शिलान्यास कार्यक्रम की पट्टिका में स्थानीय विधायक डीएस ठाकुर का नाम दर्ज था। दोनों स्थानों की पट्टिकाओं में अंतर होने के कारण लोगों के बीच यह सवाल उठने लगा कि चुराह के विधायक का नाम आखिर क्यों नहीं जोड़ा गया।कार्यक्रम के दौरान विधायक हंसराज के समर्थकों ने केंद्रीय मंत्री के सामने “विधायक जिंदाबाद” के नारे भी लगाए और यह संदेश देने की कोशिश की कि वे अपने जनप्रतिनिधि के साथ खड़े हैं।

इस घटनाक्रम ने कार्यक्रम के बीच ही राजनीतिक चर्चा को जन्म दे दिया।इसके अलावा शिलान्यास पट्टिका में एक और त्रुटि भी सामने आई। पट्टिका पर केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और विधायक के नाम के आगे “श्री” शब्द लगाया गया था, जबकि सांसद के नाम के आगे “श्री” नहीं लिखा गया था। इसे लेकर भी लोगों में सवाल उठ रहे हैं।अब यह त्रुटि महज प्रशासनिक चूक है या फिर इसके पीछे कोई अन्य कारण है, यह जांच का विषय बन गया है। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!