बकलोह में पूर्व सैनिकों ने मनाया रेजीमेंटल डे, कार्यक्रम में दिखा उत्साह और एकता का संगम

बकलोह में पूर्व सैनिकों ने मनाया रेजीमेंटल डे, कार्यक्रम में दिखा उत्साह और एकता का संगम

भटियात/ चम्बा 29 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)

जिला चंबा के भटियात क्षेत्र के बकलोह में सेकंड फोर और फोर फोर गोरखा राइफल्स (जीआर) के पूर्व सैनिकों द्वारा रेजीमेंटल डे बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस आयोजन में 60 से अधिक पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों ने भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।रेजीमेंटल डे का यह आयोजन उन ऐतिहासिक वीरताओं की याद में मनाया जाता है, जब सेकंड फोर जीआर ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मिडिल ईस्ट में इराक के बगदाद पर विजय प्राप्त की थी। वहीं फोर फोर जीआर ने भी विश्व युद्ध के दौरान बर्मा के मांडले क्षेत्र में अपनी वीरता का परचम लहराया था।

इन गौरवशाली उपलब्धियों को स्मरण करते हुए हर वर्ष यह दिवस मनाया जाता है।इस वर्ष नेपाल, देहरादून और दार्जिलिंग में भी यह रेजीमेंटल डे धूमधाम से मनाया गया। बकलोह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बारिश के बावजूद पूर्व सैनिकों और उनके परिवारजनों का उत्साह देखने लायक था।कार्यक्रम में मनोरंजन और खेल गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में चंदा बुरा ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि स्पून रेस में माधुरी बुरा विजेता रहीं। मटका फोड़ प्रतियोगिता में गोपाल थापा ने बाजी मारकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर कैप्टन पूर्ण सिंह थापा, कैप्टन किशन सिंह गुरुंग, कैप्टन सुनील गुरुंग (सेना मेडल), कैप्टन सागर गुरुंग, कैप्टन राजीव गुरुंग, कैप्टन नारायण सिंह गुरुंग, कैप्टन ललित थापा, कैप्टन कमल थापा और सूबेदार सुनील गुरुंग सहित कई पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी पूर्व सैनिक और उनके परिवारजन डीजे की धुन पर झूमते नजर आए। अंत में कैप्टन पूर्ण सिंह थापा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए रेजीमेंटल डे की शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!