किहार में विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन, विधायक डीएस ठाकुर रहे मुख्य अतिथि

किहार में विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन, विधायक डीएस ठाकुर रहे मुख्य अतिथि

डलहौजी/चम्बा 11 जनवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के गांव किहार में आज एक विशाल हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डीएस ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सम्मेलन का उद्देश्य समाज को उसकी प्राचीन परंपराओं, सांस्कृतिक संस्कारों और राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ना रहा, जिसे लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

सुबह से ही गांव किहार में सम्मेलन को लेकर चहल-पहल बनी रही। पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे ग्रामीणों ने आयोजन को एक उत्सव का रूप दे दिया। सम्मेलन के दौरान सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और युवाओं को अपने मूल्यों से जोड़ने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।विधायक डीएस ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति, परंपराएं और संस्कार ही हमारी पहचान हैं, जिन्हें सहेजना और आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे आधुनिकता के साथ-साथ अपने सांस्कृतिक मूल्यों को भी अपनाएं।सम्मेलन में उपस्थित वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक जागरूकता पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक भी इस आयोजन में विशेष रूप से मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!