एफसीए के अंतर्गत लंबित मामलों का निर्धारित समय में किया जाए निपटारा :- उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

एफसीए के अंतर्गत लंबित मामलों का निर्धारित समय में किया जाए निपटारा :- उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

0-4608×2592-0-0-{}-0-12#

चम्बा 03 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)

उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने निर्देश दिए हैं कि वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित मामलों का निर्धारित समय एवं प्रभावी ढंग से निपटारा सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकासात्मक परियोजनाओं में अनावश्यक देरी न हो और जनहित के कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जा सकें।उपायुक्त आज एफसीए के अंतर्गत उपमंडल चंबा में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित अनुमति मामलों की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत मामलों की स्थिति, लंबित प्रस्तावों के कारणों तथा स्वीकृति प्रक्रिया में आ रही बाधाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय और पारदर्शिता के साथ कार्य करें तथा लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने की दिशा में प्रयास करें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मामलों में आपत्तियां लंबित हैं, उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए और आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति समय रहते कर ली जाए।उपायुक्त ने कहा कि विकास कार्यों को गति देने के लिए विभागीय समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रस्तावों को तैयार करते समय सभी तकनीकी एवं राजस्व संबंधी औपचारिकताओं को पूर्ण रूप से जांच कर ही अग्रसारित किया जाए, ताकि उच्च स्तर पर आपत्तियों की स्थिति उत्पन्न न हो।बैठक के दौरान उपायुक्त ने गत बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालना की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को लंबित बिंदुओं पर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।बैठक में वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार, सहायक अभियंता दिनेश कुमार, सहायक अभियंता तीसा संजीव अत्री व कनिष्ठ अभियंता नीतिका ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!