हिमाचल प्रदेश इंटक की राज्यस्तरीय बैठक 8 फरवरी को बैजनाथ में होगी आयोजित

हिमाचल प्रदेश इंटक की राज्यस्तरीय बैठक 8 फरवरी को बैजनाथ में होगी आयोजित

कांगडा 06 फरवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश इंटक की राज्यस्तरीय बैठक 8 फरवरी को कांगड़ा मेंहिमाचल प्रदेश इंटक (इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस) की एक महत्वपूर्ण राज्यस्तरीय बैठक 8 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश इंटक द्वारा जारी एक आवश्यक सूचना के माध्यम से दी गई है। बैठक का आयोजन लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह बैजनाथ में किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से इंटक के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सदस्य बड़ी संख्या में भाग लेंगे।इस राज्यस्तरीय बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश इंटक के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय शर्मा करेंगे, जबकि प्रदेश महामंत्री श्री राजीव रुफल विशेष रूप से बैठक में उपस्थित रहेंगे। बैठक में एचपी इंटक से जुड़े विभिन्न संगठनात्मक एवं ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। संगठन को मजबूत करने, श्रमिक हितों की रक्षा, भविष्य की रणनीति तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।इंटक नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इसमें सभी जिलों, ब्लॉकों और इकाइयों के प्रतिनिधियों की सहभागिता अपेक्षित है। बैठक के माध्यम से प्रदेश में श्रमिकों से जुड़े मुद्दों को एकजुट होकर उठाने तथा संगठन को नई दिशा देने पर जोर दिया जाएगा।प्रदेश इंटक अध्यक्ष संजय शर्मा ने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बैठक में पहुंचकर इसे सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि यह बैठक संगठन की मजबूती और श्रमिकों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए मील का पत्थर साबित होगी।इंटक की इस राज्यस्तरीय बैठक को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि बैठक के बाद संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आएगी और प्रदेश में इंटक की भूमिका और अधिक सशक्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!