तलेरू में आज से विंटर लेक फेस्टिवल का आगाज, तीन दिन सजेगी सांसकृतिक और पर्यटन की महफिल

सलूणी /चंबा 20 फरवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)
प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण तलेरू में आज से तीन दिवसीय विंटर लेक फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ हो रहा है। बर्फीली वादियों और झील के मनमोहक दृश्य के बीच आयोजित यह उत्सव क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और पर्यटन संभावनाओं को नई पहचान देने का प्रयास है। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों और प्रशासन में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
फेस्टिवल के दौरान विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें पहाड़ी लोक नृत्य, पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुतियां और लोक संगीत मुख्य आकर्षण रहेंगे।

स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा, वहीं स्कूली छात्र-छात्राएं भी रंगारंग कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके अलावा स्थानीय हस्तशिल्प, कृषि एवं स्वरोजगार से जुड़े उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिससे क्षेत्रीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा।
पर्यटकों के लिए एडवेंचर गतिविधियां और मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी, जिससे युवा वर्ग में खास उत्साह है। आयोजन समिति के अनुसार फेस्टिवल का उद्देश्य तलेरू को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है।

प्रशासन ने क्षेत्रवासियों और पर्यटकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस उत्सव का हिस्सा बनें और इसे सफल बनाएं। तलेरू की खूबसूरत वादियों में सजा यह विंटर लेक फेस्टिवल न केवल सांस्कृतिक विरासत को संजोने का माध्यम बनेगा, बल्कि पर्यटन को भी नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस आयोजन में लेजर तकनीक के द्वारा शिव तांडव फिल्माया जाएगा जो अपने आप में पहली बार आयोजित करवाया जा रहा है ।इस आयोजन में मणिमहेश कैलाश तथा शिव नृत्य के दृश्य फरमाए जाएंगे जो की इस आयोजन में आकर्षण का केंद्र
