चंबा में वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत केवाईसी जागरूकता शिविर आयोजित

चंबा में वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत केवाईसी जागरूकता शिविर आयोजित

चंबा 12 फरवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा 9 से 13 फरवरी तक मनाए जा रहे वित्तीय साक्षरता सप्ताह (FLW) 2026 के अंतर्गत “केवाईसी–सुरक्षित बैंकिंग की ओर आपका पहला कदम” विषय पर चंबा जिले में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इस क्रम में 11 फरवरी 2026 को ग्राम पंचायत नैजनखड़ के पंचायत घर तथा 12 फरवरी 2026 को ग्राम पंचायत मेल के पंचायत घर और हिमाचल प्रदेश होम गार्ड प्रशिक्षण केंद्र सरू में दो शिविर आयोजित किए गए।इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य बैंक खातों की पुनः केवाईसी (Know Your Customer) प्रक्रिया के बारे में आम जनता को जागरूक करना था, ताकि निर्बाध बैंकिंग सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें। शिविरों का आयोजन अग्रणी बैंक चंबा द्वारा भारतीय रिज़र्व बैंक शिमला, भारतीय स्टेट बैंक, हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक और हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के सहयोग से किया गया।शिविरों में RBI के एलडीओ श्री आशीष सांगड़ा, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्री राकेश कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक श्री डी. सी. चौहान सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक व स्वयंसेवी संस्था CEVA NGO CFL के सदस्य उपस्थित रहे।अग्रणी जिला प्रबंधक श्री डी. सी. चौहान ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए बताया कि RBI द्वारा प्रतिवर्ष वित्तीय साक्षरता सप्ताह मनाया जाता है और इसके अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। RBI के एलडीओ श्री आशीष सांगड़ा ने केवाईसी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समय-समय पर पुनः केवाईसी न कराने से बैंक खातों पर लेन-देन प्रतिबंधित हो सकता है। उन्होंने आधार, पैन कार्ड, राशन कार्ड जैसे दस्तावेजों के माध्यम से केवाईसी कराने की प्रक्रिया समझाई।उन्होंने सुरक्षित एवं डिजिटल बैंकिंग के दौरान बढ़ती धोखाधड़ी, जैसे फर्जी कॉल, डिजिटल अरेस्ट और जालसाजी योजनाओं से सतर्क रहने का आह्वान किया। साथ ही जोर देकर कहा कि बैंक खाता केवल खाताधारक के उपयोग के लिए है।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना तथा डॉ. वाई. एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना की जानकारी भी दी गई। अंत में UDGAM पोर्टल के माध्यम से अज्ञात जमा राशि प्राप्त करने की प्रक्रिया बताई गई और चायपान के साथ शिविर का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!