चंबा में SIU की बड़ी कार्रवाई, 15.04 ग्राम चिट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार,पुलिस जांच में जुटी

चंबा में SIU की बड़ी कार्रवाई, 15.04 ग्राम चिट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार,पुलिस जांच में जुटी

चंबा. 02 फरवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

जिला चंबा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। SIU चंबा की टीम ने चंबा–पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकाबंदी के दौरान दो आरोपियों को 15.04 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। इस सारे मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने करते हुए बताया कि बीते कल 01 फरवरी की शाम SIU चंबा की टीम एनएच 154 ए पर स्थित गांव चेहली मे नाकाबंदी को अंजाम दिया था जहां शक के आधार पर आने जाने वाली गाड़ियों का निरीक्षण किया जा रहा था इसी दौरान कांदू की ओर से आ रही एक सफेद रंग की महिंद्रा XUV-500 HP-12H-9001 संदिग्ध गाड़ी को रोककर जांच की गई। वाहन की तलाशी एक स्वतंत्र गवाह की मौजूदगी में ली गई, जिसमें सीट के नीचे से चिट्टा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 38 वर्षीय दिक्षित शर्मा निवासी मोहल्ला सुराड़ा तथा 37 वर्षीय शिवम बडोत्रा निवासी मोहल्ला द्रोबी , जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 व 29 के तहत पुलिस थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस लॉकअप में रखा गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस अधीक्षक ने यह भी साफ किया है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा और इस तरह की कार्रवाइयां भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगी।तो वही आज दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में भी पेश किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!