आपदा राहत पैकेज पर जिला चंबा कांग्रेस अध्यक्ष का तंज, पंचायती राज चुनावों को लेकर दिखाया भरपूर आत्मविश्वास

आपदा राहत पैकेज पर जिला चंबा कांग्रेस अध्यक्ष का तंज, पंचायती राज चुनावों को लेकर दिखाया भरपूर आत्मविश्वास

चंबा 11 फरवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा की ओर से आज चंबा मुख्यालय में की गई प्रेस वार्ता को लेकर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह भरमोरी ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि विधायक महोदय को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माध्यम से घोषित किया गया आपदा राहत विशेष पैकेज हिमाचल प्रदेश को आखिर 1500 करोड़ रुपये के रूप में कब मिलेगा।सुरजीत सिंह भरमोरी ने सवाल उठाते हुए ये भी कहा कि जब प्रदेश आपदा से जूझ रहा है, तो केवल बयानबाजी से काम नहीं चलेगा। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या भाजपा सांसद कंगना रणौत (Kangana Ranaut) सहित हिमाचल प्रदेश के सभी सातों सांसद इस विशेष पैकेज को दिलाने के लिए गंभीरता से पैरवी करेंगे या नहीं। उन्होंने कहा कि जनता को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस परिणाम चाहिए।कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने पंचायती राज चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत किया गया है। भरमौरी ने दावा किया कि जिस तरह पहले कांग्रेस से दलबदल करने वाले विधायकों की वजह से हुए उपचुनावों में पार्टी ने जीत हासिल की थी, उसी तरह पंचायती राज चुनावों में भी कांग्रेस शानदार प्रदर्शन करेगी।उन्होंने तीखे शब्दों में कहा, “हम ईंट का जवाब पत्थर से देंगे,” और यह स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी किसी भी चुनौती से पीछे हटने वाली नहीं है। सुरजीत सिंह भरमोरी ने यह भी कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संगठन के प्रति पूरी तरह समर्पित है और पार्टी की नीतियों व विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर काम कर रहा है।अंत में उन्होंने कहा कि जनता अब सच और दिखावे में फर्क समझ चुकी है और आने वाले चुनावों में इसका स्पष्ट जवाब दिया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!