किश्तवाड़ आतंकी घटना के बाद चंबा की सीमाएं सील, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

चम्बा 20 जनवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)
चम्बा 20 जनवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)
पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में हाल ही में हुई आतंकी घटना के बाद चंबा जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। एहतियातन चंबा जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है और सीमाओं पर तैनात पुलिस व अन्य सुरक्षा बलों को अलर्ट मोड में रहने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के आदेश देते हुए रुटीन गश्त बढ़ाने तथा हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।जानकारी के अनुसार जम्मू की ओर से डोडा-किश्तवाड़ मार्ग के माध्यम से चंबा में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की गहन जांच की जा रही है। वाहनों के साथ-साथ यात्रियों की भी सघन तलाशी ली जा रही है, ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। सीमावर्ती चौकियों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और रात के समय विशेष निगरानी रखी जा रही है।उल्लेखनीय है कि चंबा जिले की करीब 216 किलोमीटर लंबी सीमा जम्मू-कश्मीर के संवेदनशील जिलों डोडा और कठुआ से लगती है।

किश्तवाड़ में हुई आतंकी वारदात को अंजाम देने के बाद तीन आतंकी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से अभियान चला रही हैं। इसी के मद्देनजर चंबा जिले को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि जिले की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सीमाओं पर तैनात जवानों को सतर्क रहते हुए गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखने तथा किसी भी असामान्य गतिविधि की तुरंत सूचना उच्च अधिकारियों को देने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि जिले में शांति और सुरक्षा बनी