डलहोजी के करेलनू में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी पर्यटकों की कार, 3 की मौत, 3 घायल

डलहोजी के करेलनू में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी पर्यटकों की कार, 3 की मौत, 3 घायल

डलहोजी/ चम्बा 21 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी डल्हौजी के करेलनू क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जिसने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी। पर्यटकों से भरी एक टैक्सी नंबर पीबी 01 ई 7701 मारुति का कार एस-प्रेसो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें तीन लोगों की ह मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें तीन युवक और तीन युवतियां शामिल थीं। सभी पंजाब के निवासी थे और जालंधर के एक स्वास्थ्य केंद्र में एक साथ कार्यरत थे। ये सभी घूमने के उद्देश्य से डलहोजी आए हुए थे।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दल,स्थानीय प्रशासन तथा अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। खाई से सभी घायलों को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल डलहोजी पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने सिमरन प्रीत कौर (18) और सुरेन्द्र (25) को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल प्रिंस (21) और सोफिया को बेहतर इलाज के लिए पठानकोट रेफर किया गया, लेकिन सोफिया ने रास्ते में दम तोड़ दिया।अन्य घायलों में सुमन प्रीत (19) और बलबीर सिंह (20) शामिल हैं, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है।

बताया जा रहा है कि हादसा देर रात हुआ, जिससे बचाव कार्य में भी कठिनाई आई।इस घटना की पुष्टि करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है, हालांकि अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की आवश्यकता को उजागर करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!