चंबा जिला लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का डलहौजी में हुआ गठन

चंबा जिला लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का डलहौजी में हुआ गठन

डलहौजी/चंबा 11 फरवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग (PWD) जिला चंबा मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के संगठनात्मक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने तथा कर्मचारियों की समस्याओं के प्रभावी समाधान के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, डलहौज़ी (सप्तम वृत्त लोक निर्माण विभाग डलहौज़ी) के सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के वरिष्ठ उप प्रधान विजय शर्मा ने की।इस अवसर पर चंबा जिले के विभिन्न उपमंडलों से लगभग 50 पदाधिकारियों ने भाग लेकर संगठनात्मक मजबूती पर विचार-विमर्श किया।

चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मुख्य चुनाव प्रभारी चैन लाल, अधीक्षक वर्ग-1 तथा सुशील कुमार (सेवानिवृत्त), अधीक्षक वर्ग-1 विशेष रूप से उपस्थित रहे।सर्वसम्मति से संपन्न हुए चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें नागेंद्र गुप्ता को प्रधान, कंचन कुमारी को वरिष्ठ उप प्रधान, रविंद्र कुमार को महासचिव तथा कुमारी अंजना को मुख्य सलाहकार चुना गया। पवन कुमार को मुख्य लेखा परीक्षक और राकेश कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त अशोक कुमार, किशन कुमार, जोगिंदर कुमार, अनिल कुमार और करम लाल को उप प्रधान बनाया गया। संगठन सचिव के रूप में मदन लाल, उपांशु और राकेश, कार्यालय सचिव के रूप में सुजीत, अतिरिक्त महासचिव शशि, कानूनी सलाहकार कार्तिक तथा संयुक्त सचिवों में पवन, श्याम लाल, नवीन कुमार और कुलदीप कुमार को चुना गया।

सुभाष को प्रेस सचिव की जिम्मेदारी दी गई।नव नियुक्त प्रधान नागेंद्र गुप्ता ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस समिति का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों एवं समस्याओं को सक्षम मंच पर उठाकर उनके समाधान के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!