बनीखेत के ऐतिहासिक भुरूनाग देवता मंदिर को 18 किलोग्राम पीतल की घंटी दान, सायंकाल विधिवत स्थापना

बनीखेत के ऐतिहासिक भुरूनाग देवता मंदिर को 18 किलोग्राम पीतल की घंटी दान, सायंकाल विधिवत स्थापना

डलहोजी/चम्बा 08 फरवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

डलहोजी/ चम्बा 08 फरवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

बनीखेत क्षेत्र के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक भुरूनाग देवता मंदिर में आस्था और श्रद्धा से जुड़ा एक सराहनीय कार्य सामने आया है। मंदिर को एक दानी सज्जन द्वारा 18 किलोग्राम वज़न की पीतल की घंटी दान स्वरूप भेंट की गई है। इस पुण्य कार्य को लेकर भुरु नाग देवता मंदिर कमेटी ने दानी सज्जन का तहे दिल से धन्यवाद व्यक्त किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पुण्य रूपी दान चंबा शहर के सूराडा मोहल्ला निवासी गौरव शर्मा उर्फ ताशी पुत्र प्रीथी चंद शर्मा द्वारा किया गया है। मंदिर समिति ने बताया कि यह घंटी न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि मंदिर की शोभा और आध्यात्मिक वातावरण को भी और अधिक सुदृढ़ करेगी। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे दान कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और धार्मिक परंपराओं को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बता दें कि आज सायंकाल के समय भुरु नाग देवता मंदिर के पुजारी पंडित करतारचंद द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के उपरांत इस पीतल की घंटी को मंदिर के मुख्य द्वार पर स्थापित किया गया। घंटी की स्थापना के दौरान मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक माहौल बना रहा और उपस्थित श्रद्धालुओं ने भुरूनाग देवता के जयकारे लगाए।स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने भी इस दान की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे भुरूनाग देवता की विशेष कृपा का प्रतीक बताया। उनका कहना है कि मंदिर के मुख्य द्वार पर घंटी की स्थापना से यहां आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था और भी प्रगाढ़ होगी। भुरूनाग देवता मंदिर कमेटी ने अंत में कामना की कि भुरूनाग देवता दानी सज्जन गौरव शर्मा पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखें और उन्हें सुख, शांति एवं समृद्धि प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!