कल 03 मई को कोटी व इसके आसपास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

कल 03 मई को कोटी व इसके आसपास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

तीसा /चुराह 2 मई दिलीप सिंह ठाकुर

कोटी विद्युत उपमंडल द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कल शनिवार, 03 मई को कोटी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। यह व्यवधान 11KV लोकल फीडर के आवश्यक रख-रखाव कार्यों के चलते होगा। विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक बंद रहेगी।जानकारी के अनुसार, इस कार्य के दौरान कोटी, कंदला, मोहरी, कुठार, मडवा, तिलमिली, बैहि, पराहवी, झोगा, कुकड़ोता, भलोड एवं कुपाड़ा गांव प्रभावित रहेंगे। विद्युत उपमंडल अधिकारी ने बताया कि यह कार्य क्षेत्र में सुचारू और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है, जिससे भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा मिल सके।

अधिकारी ने सभी प्रभावित उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे इस असुविधा के लिए धैर्य बनाए रखें और विभाग को अपना पूर्ण सहयोग दें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह कार्य मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा। यदि मौसम प्रतिकूल रहा, तो कार्य को स्थगित किया जा सकता है और इसके लिए अलग से सूचना जारी की जाएगी।विभाग ने आश्वासन दिया है कि सभी प्रयास इस कार्य को समय पर पूरा करने के लिए किए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए स्थानीय विद्युत कार्यालय से संपर्क करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!