राजकीय महाविद्यालय चंबा में लोक प्रशासन विभाग द्वारा अकादमिक गतिविधियों का सफल आयोजन

चम्बा 05 दिसम्बर मुकेश कुमार (गोल्डी)
राजकीय महाविद्यालय चंबा के लोक प्रशासन विभाग द्वारा 3 दिसंबर 2025 को विविध अकादमिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा निबंध लेखन शामिल थे। विभाग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।निबंध लेखन प्रतियोगिता में तृतीय वर्ष की रितिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय वर्ष की वाणी द्वितीय और प्रथम वर्ष की राखी सलारिया तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में कशिश कुम्हान (द्वितीय वर्ष) प्रथम स्थान पर रहीं, प्रथम वर्ष के योगेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और द्वितीय वर्ष की कशिश शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में हिंदी विभाग के प्रोफेसर संतोष एवं प्रोफेसर शिल्पा शर्मा ने अपनी भूमिका निभाई।पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में फिर एक बार कशिश कुम्हान (द्वितीय वर्ष) ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रथम वर्ष की कनिष्ठा द्वितीय स्थान पर और प्रथम वर्ष की शिविका तृतीय स्थान पर रहीं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कशिश, राखी और नितिन ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया, जबकि आदित्य, रितिका और भूमिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप-प्राचार्य प्रोफेसर राकेश राठौर उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को मार्गदर्शन देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रदान कीं। अन्य प्राध्यापक अविनाश और केवल ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और विद्यार्थियों को इस प्रकार की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन लोक प्रशासन विभाग की दोनों अध्यापिकाओं अमीषा और ज्योति द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। अंत में मुख्य अतिथि द्वारा विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए तथा कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।