मुख्यमंत्री ने बालिका आश्रम किलाड़ और एकलव्य स्कूल का किया दौरा

मुख्यमंत्री ने बालिका आश्रम किलाड़ और एकलव्य स्कूल का किया दौरा

पांगी/ चम्बा, 15 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को जनजातीय उपमंडल पांगी के बालिका आश्रम किलाड़ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में रह रही बालिकाओं से बातचीत की और उनके रहन-सहन तथा शिक्षा संबंधी सुविधाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने क्लासरूम और छात्रावास का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के रूप में अपनाया है और उनके संपूर्ण जीवन की जिम्मेदारी अब राज्य सरकार की है। उन्होंने बताया कि इसके लिए विधिवत कानून भी बनाया गया है, जिससे इन बच्चों को सुरक्षा, शिक्षा और जीवन यापन की समुचित सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने बालिकाओं से बातचीत करते हुए उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आश्रम की सभी बालिकाओं को पांच-पांच हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने और शीघ्र ही उन्हें शैक्षणिक एक्सपोजर विजिट पर भेजने की घोषणा की।इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने देर शाम एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय किलाड़ का भी दौरा किया। यहां उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत की और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री से मिलकर छात्र-छात्राएं बेहद प्रसन्न नजर आए।मुख्यमंत्री के इस दौरे को बच्चों के मनोबल को बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!