राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ग्रंगड़ का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम, निहारिका शर्मा टॉपर बनीं

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ग्रंगड़ का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम, निहारिका शर्मा टॉपर बनीं

डलहौजी/चंबा 18 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ग्रांगड़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की है। इस वर्ष स्कूल से कुल 23 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से सभी ने सफलता प्राप्त की, जो स्कूल के लिए गौरव का विषय है।

पाठशाला के 19 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर विद्यालय की गुणवत्ता और मेहनत को दर्शाया है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन में निहारिका शर्मा ने 432 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। विशाल कुमार ने 413 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि संजना ने 366 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन विद्यार्थियों की सफलता ने न केवल उनके परिवार को गर्वित किया है, बल्कि पूरे विद्यालय एवं क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया है।

विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य चंद्रशेखर शर्मा ने सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों की लगन का परिणाम है। साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई कि वे आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहेंगे।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से भी सफल छात्रों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है, जिससे उनका उत्साहवर्धन हो और वे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!