रा० व मा० पा० बनीखेत का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 94% रहा, विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

डलहौजी / चंबा 18 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)
हि. प्र. शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनीखेत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 94% सफलता दर प्राप्त की। विद्यालय से कुल 95 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 89 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की।
कला संकाय
कला संकाय में 61 में से 56 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। कीर्ति ने 442 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनामिका ने 441 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और भावना ने 436 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वाणिज्य संकाय
वाणिज्य संकाय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। रिशी ने 436 अंकों के साथ प्रथम, मयंक शर्मा ने 401 अंकों के साथ द्वितीय और अंजली देवी ने 380 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञान संकाय
विज्ञान संकाय में भी विद्यार्थियों ने उम्दा प्रदर्शन किया। अभय ने 437 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, सोनल ने 423 अंकों के साथ द्वितीय और सलोनी ने 422 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रीतम ठाकुर ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने भविष्य में भी विद्यार्थियों से ऐसे ही श्रेष्ठ प्रदर्शन की अपेक्षा जताई।विद्यालय का यह परिणाम क्षेत्र में प्रेरणा का स्रोत बना है और सभी संबंधितों के लिए गर्व का विषय है।