बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग में फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग में फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

डलहौजी /चंबा 25 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बोंखरी मोड़ (बाथरी) में नर्सिंग प्रशिक्षुओं द्वारा फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के चेयरमैन परवेज अली बट्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि संस्थान की निदेशक तमन्ना बट्ट ने भी विशेष रूप से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

नर्सिंग कॉलेज की प्रशिक्षक हेमलता ने मुख्य अतिथि और अन्य उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्य की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर प्रशिक्षुओं ने मुख्य अतिथि परवेज अली बट्ट व तमन्ना बट्ट को शाल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में परवेज अली बट्ट ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी प्रशिक्षुओं और स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संस्थान नर्सिंग क्षेत्र में गुणात्मक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि संस्थान में आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब तथा पर्याप्त संख्या में नर्सिंग स्टाफ उपलब्ध हैं। साथ ही प्रशिक्षुओं के लिए अन्य सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है।

इसके उपरांत प्रशिक्षुओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हिमाचली नाटी, हिंदी, पंजाबी, पहाड़ी और राजस्थानी गीतों पर प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही नशा मुक्ति पर आधारित लघु नाटिका ने सामाजिक संदेश भी दिया।

समारोह में बीएससी नर्सिंग की आंचल को मिस फ्रेशर, पायल शर्मा को मिस चार्मिंग और जीएनएम की पारुल को मिस पर्सनैलिटी के खिताब से नवाजा गया। इस अवसर पर संस्थान की प्रशासनिक अधिकारी रीता ठाकुर सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!