नागराज मंदिर मुंडौला में भव्य धार्मिक व सामाजिक आयोजन, यशवंत खन्ना ने की शिरकत

नागराज मंदिर मुंडौला में भव्य धार्मिक व सामाजिक आयोजन, यशवंत खन्ना ने की शिरकत

तीसा/ चुराह 09 जून दिलीप सिंह ठाकुर

तीसा (चुराह) उपमंडल की ग्राम पंचायत चांजु के गांव मुंडौला में बीते कल नागराज मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल लंगर की व्यवस्था की गई, जिसमें सैकड़ों स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता का भी प्रतीक बना।इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी यशवंत खन्ना ने विशेष रूप से ग्राम पंचायत चांजु का दौरा किया।

उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी विभिन्न समस्याएं, मांगें और विकास से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया। खन्ना ने आश्वासन दिया कि जनता की आवाज को संबंधित मंचों पर उठाया जाएगा और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।आयोजन के दौरान नाग मंदिर परिसर से सटे मैदान में आयोजित एक रोचक क्रिकेट मैच में भी यशवंत खन्ना ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता टीम को 11 हजार रुपये की नगद राशि भेंट की।

उन्होंने युवाओं को खेलकूद के प्रति प्रेरित करते हुए इसे स्वास्थ्य व सामाजिक विकास का सशक्त माध्यम बताया।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत चांजु के प्रतिनिधियों के अलावा कांग्रेस पार्टी के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता, समर्थक और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। यशवंत खन्ना ने आयोजन की सफलता के लिए आयोजकों और श्रद्धालुओं को बधाई दी तथा नागराज मंदिर के पवित्र प्रसाद का वितरण कर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

यह आयोजन धार्मिक श्रद्धा, सामाजिक समरसता और जन संवाद का एक सुंदर उदाहरण बनकर उभरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!