बनीखेत में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर भव्य तिरंगा यात्रा का 24 मई को होगा भव्य आयोजन

बनीखेत में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर भव्य तिरंगा यात्रा का 24 मई को होगा भव्य आयोजन

डलहौजी़/ चम्बा 21 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के बनीखेत में शनिवार, 24 मई को भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के उपलक्ष्य में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का नेतृत्व डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर करेंगे, जबकि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पद्दर स्थित भुरु नाग देवता मंदिर परिसर से होगा और यह तिरंगा यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए बस अड्डा बनीखेत पर संपन्न होगी। यह आयोजन भारतीय सेना के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को समर्पित है। विधायक ठाकुर ने जानकारी दी है कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में भारतीय सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्राएं निकाल रही है, और उसी क्रम में डलहौजी में भी यह आयोजन किया जा रहा है।विधायक ठाकुर ने क्षेत्रवासियों से पुरजोर अपील की है कि वे इस राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाएं। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर भाजपा के मंडलाध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता और पार्टी के कई समर्थक भी उपस्थित रहेंगे।इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से स्थानीय जनता भारतीय सेना के पराक्रम और त्याग के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करेगी। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और स्थानीय प्रशासन द्वारा भी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं ताकि यात्रा शांतिपूर्वक और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!