भटीयात के बकलोह में गोरखा सोशल वेलफेयर कमेटी द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर को दी गई श्रद्धांजलि

भटीयात के बकलोह में गोरखा सोशल वेलफेयर कमेटी द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर को दी गई श्रद्धांजलि

भटीयात / चुवाडी़ 02 जून बबलू पठानिया

भटियात विधानसभा क्षेत्र के बकलोह में गोरखा सोशल वेलफेयर कमेटी बकलोह द्वारा आज एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा कमेटी के अध्यक्ष एवं भूतपूर्व सैनिक कमल थापा के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ ककीरा रेस्ट हाउस से हुआ, जो कुमलाडी, चिलामा, घटासनी और बकलोह होते हुए कालूगंज तक पहुंची।इस अवसर पर बकलोह क्षेत्र के स्थानीय लोगों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे रास्ते में ‘भारत माता की जय’ के जयकारे गूंजते रहे और लोगों ने देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत नारों के माध्यम से अपनी भावना व्यक्त की।

इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नारे भी लगाए गए और भारतीय सेना के हालिया मिशन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की प्रशंसा की गई।कमेटी अध्यक्ष कमल थापा ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में यह तिरंगा यात्रा आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भारतीय सेना ने साहसपूर्वक पाकिस्तान और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की है, वह न केवल सराहनीय है बल्कि हर भारतीय को गौरवान्वित करने वाली भी है। उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी भूतपूर्व सैनिक भविष्य में भी देश की रक्षा के लिए तैयार हैं।इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने सेना के शौर्य को नमन करते हुए देशभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी ने देश की एकता और अखंडता की भावना को सशक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!