माता पोहलानी मेला कमेटी द्वारा कल आठ जून को महा दंगल का आयोजन, उत्तर भारत के नामी पहलवान होंगे शामिल

माता पोहलानी मेला कमेटी द्वारा कल आठ जून को महा दंगल का आयोजन, उत्तर भारत के नामी पहलवान होंगे शामिल

डलहौजी / चम्बा 6 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

माता पोहलानी मेला कमेटी बारह पत्थर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 8 जून, कल रविवार को मां पोहलानी मंदिर प्रांगण में महा दंगल का आयोजन करने जा रही है। यह दंगल उत्तर भारत के प्रसिद्ध पहलवानों की कुश्ती का साक्षी बनेगा, जिसमें सैकड़ों दर्शकों के आने की उम्मीद है।मेला कमेटी के प्रधान मदनलाल, उपप्रधान राजकुमार, महासचिव करतार टंडन, संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार और कोषाध्यक्ष अजय कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष महा दंगल को और अधिक भव्य रूप देने की योजना बनाई गई है। दंगल में तीन श्रेणियों की मालियाँ रखी गई हैं — बड़ी माली, छोटी माली और सबसे छोटी माली — जिनमें विजेताओं और उपविजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।बड़ी माली के विजेता को ₹17,000 और उपविजेता को ₹14,000 का नकद पुरस्कार शिव शक्ति यूथ क्लब के अध्यक्ष प्रवीण टंडन द्वारा दिया जाएगा। वहीं, छोटी माली के विजेता को ₹12,000 और उपविजेता को ₹9,000 का पुरस्कार राहुल उपमन्यु प्रदान करेंगे। सबसे छोटी माली के विजेता को ₹7,000 और उपविजेता को ₹4,000 की राशि करमचंद ठेकेदार की ओर से दी जाएगी।मेला कमेटी ने सभी पहलवानों से अपील की है कि वे समय पर, दोपहर 2 बजे तक अखाड़ा स्थल पर पहुंचें ताकि कुश्तियों की शुरुआत समय से की जा सके। साथ ही, क्षेत्रवासियों से आग्रह किया गया है कि वे भारी संख्या में उपस्थित होकर इस पारंपरिक आयोजन का भरपूर आनंद लें और मां पोहलानी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!