उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विधायक प्राथमिकताओं की एक्शन टेकन रिपोर्ट की समीक्षा की

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विधायक प्राथमिकताओं की एक्शन टेकन रिपोर्ट की समीक्षा की

चम्बा 04 फरवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज जिला मुख्यालय चम्बा में जिले से संबंधित विधायक प्राथमिकताओं पर पूर्व में आयोजित बैठक की कार्यवाही के अनुपालन में की गई कार्रवाई रिपोर्ट (एक्शन टेकन रिपोर्ट) की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा विधायक प्राथमिकताओं के अंतर्गत अब तक किए गए कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना तथा लंबित कार्यों में तेजी लाना रहा।बैठक के दौरान उपायुक्त ने चम्बा शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने से संबंधित प्रस्तावों, पार्किंग सुविधाओं के निर्माण कार्यों तथा यातायात दबाव को कम करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तार से समीक्षा की। इसके अतिरिक्त पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, चम्बा में फर्नीचर एवं आधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों की स्थापना, चिकित्सीय सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रेडियोलॉजिस्ट के रिक्त पदों को भरने की स्थिति पर भी चर्चा की गई।

उपायुक्त द्वारा चम्बा जिला को धार्मिक पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रहे प्रयासों, चुवाड़ी से चम्बा के मध्य प्रस्तावित टनल परियोजना की प्रगति, खजियार में साहसिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की योजनाओं, चम्बा में प्रस्तावित इंडोर खेल स्टेडियम एवं लघु सचिवालय के निर्माण कार्यों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के सुधार एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों की भी समीक्षा की गई।उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा निर्धारित समयसीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विधायक प्राथमिकताओं से जुड़े कार्यों का सीधा लाभ आम जनता को मिलता है, इसलिए इनमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार, जिला योजना अधिकारी जीवन कुमार, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दिनेश सहित विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में उपायुक्त ने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया, ताकि जिले के विकास कार्यों को गति मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!