जिला चंबा में एक दिन में पांच मामले दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

चम्बा 05 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)
जिला चंबा पुलिस ने बीते दिन विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि अलग-अलग धाराओं के तहत कुल पांच अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। सभी मामलों में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और जांच प्रक्रिया जारी है।पहला मामला महिला पुलिस थाना चंबा में दर्ज किया गया है। इसमें बीएनएस की धारा 64 और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार आरोपी ने 18 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।दूसरा मामला पुलिस थाना चुवाड़ी में बीएनएस की धारा 75, 79 और 352 के अंतर्गत दर्ज हुआ है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति द्वारा उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और उसके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तथ्यों की जांच आरंभ कर दी है।तीसरा मामला भी पुलिस थाना चुवाड़ी में बीएनएस की धारा 126(2), 115(2) और 3(5) के तहत दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया गया है कि कुछ व्यक्तियों ने रास्ता रोककर मारपीट की, जिससे पीड़ित को चोटें आईं।चौथा मामला पुलिस थाना डलहौजी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 25 और 29 के अंतर्गत दर्ज किया गया है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक वाहन से 664 ग्राम चरस बरामद की।

इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।पांचवां मामला पुलिस थाना किहार में बीएनएस की धारा 333, 115(2), 352 और 3(5) के तहत दर्ज हुआ है, जिसमें घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।जिला पुलिस अधीक्षक विजय कुमारसकलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी मामलों में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा रही है तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क