सलूणी के फाटेडा में अंबेडकर मिशन सोसायटी व गुरु रविदास महासभा की बैठक, एससी-एसटी सब प्लान के लिए विशेष कानून बनाने की मांग

सलूणी के फाटेडा में अंबेडकर मिशन सोसायटी व गुरु रविदास महासभा की बैठक, एससी-एसटी सब प्लान के लिए विशेष कानून बनाने की मांग

सलूणी/ चम्बा 04 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)

सलूणी क्षेत्र की पंचायत डांड के गांव फाटेडा में अंबेडकर मिशन सोसायटी तथा गुरु रविदास महासभा इकाई सलूणी की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक का मुख्य उद्देश्य एससी-एसटी सब प्लान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए विशेष कानून बनाए जाने की मांग को लेकर रणनीति तैयार करना रहा। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि जब तक इस विषय में सख्त और स्पष्ट कानूनी प्रावधान नहीं होंगे, तब तक अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग को योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि एससी-एसटी सब प्लान के लिए अलग और बाध्यकारी कानून बनाया जाए।इसके अतिरिक्त अंबेडकर भवन और रविदास मंदिर के निर्माण को लेकर भी विशेष निर्णय लिए गए।

सदस्यों ने कहा कि ऐसे सामुदायिक भवन समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बैठक में समाज में फैल रही कुरीतियों, नशे जैसी सामाजिक बुराइयों, आपसी मतभेदों और बच्चों के शिक्षा से वंचित रहने जैसे गंभीर विषयों पर भी चिंता व्यक्त की गई। सभी ने संकल्प लिया कि समाज को शिक्षित, संगठित और जागरूक बनाने के लिए मिलकर कार्य किया जाएगा।बैठक में स्टेट कोऑर्डिनेटर धर्म पाल चंद्रा, सेवानिवृत्त बीपीओ सरूप सिंह, स्कूल चंडी लडोग के जेई बिजली बोर्ड सरोद, भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष रमेश, गुरु रविदास सभा इकाई खंड सलूणी की अध्यक्ष नारदेई, उपाध्यक्ष किशन चंद, सचिव एवं पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान कांता देवी, जगदीश चंद, कोषाध्यक्ष बालक राम, सहसचिव उर्मिला, उत्तमचंद, अंबेडकर मिशन सोसायटी सलूणी के अध्यक्ष व्यास देव, सलाहकार माधो, बिंता, उमेश कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!