उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

चम्बा 23 फरवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

चंबा में उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के कॉन्फ्रेंस कक्ष में आकांक्षी जिला कार्यक्रम, आकांक्षी खंड तीसा व पांगी तथा संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत नीति आयोग द्वारा निर्धारित प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित लक्ष्यों और उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की।उपायुक्त ने विभागवार संकेतकों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग के तहत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकतम पशुओं का टीकाकरण सुनिश्चित कर लक्ष्य शीघ्र प्राप्त करने पर जोर दिया।शिक्षा विभाग के अंतर्गत आकांक्षी खंड तीसा व पांगी में बालिका शौचालय सुविधा युक्त विद्यालयों के प्रतिशत संकेतक पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को बेहतर समन्वय स्थापित कर निरंतर शत-प्रतिशत संतृप्ति बनाए रखने को कहा।

महिला एवं बाल विकास विभाग को भी अपने प्रमुख लक्ष्यों की पूर्ण प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।उद्यान विभाग को सूक्ष्म सिंचाई योजना के कार्यों में तेजी लाने तथा स्वास्थ्य विभाग को आकांक्षी खंडों में मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप जांच अभियान में गति लाने को कहा गया। वहीं जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को फसल बीमा योजना, मुद्रा लोन और जीवन ज्योति बीमा योजना से अधिकाधिक पात्र लोगों को जोड़ने के निर्देश दिए गए।उपायुक्त ने कहा कि अधिकांश प्रमुख संकेतकों में संतोषजनक प्रगति दर्ज की गई है, किंतु मैदानी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन और समयबद्ध कार्ययोजना से ही स्थायी परिणाम सुनिश्चित किए जा सकते हैं। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!