ऑल ड्राइवर कल्याण संघ चम्बा ने जरूरतमंद चालक परिवार को दी आर्थिक सहायता

चम्बा 23 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)
जिला चम्बा में सामाजिक सरोकार की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है, जहां ऑल ड्राइवर कल्याण संघ भारत (चम्बा, हिमाचल प्रदेश) के सदस्यों ने एक जरूरतमंद चालक परिवार की मदद कर मानवता का परिचय दिया। संघ के प्रधान मनोज टंडन के नेतृत्व में चालक साथियों ने मिलकर गांव किहोड़ी के निवासी सोनू नामक चालक के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनू के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है, जिसके चलते उन्हें दैनिक जीवन यापन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस स्थिति को देखते हुए संघ के सदस्यों ने आपसी सहयोग से 34,000 रुपये की राशि एकत्रित की और यह राशि सोनू की धर्मपत्नी को उनके घर जाकर सौंपी गई।

इस नेक कार्य में संघ के कई पदाधिकारी और सदस्य शामिल रहे, जिनमें महासचिव कैलाश ठाकुर, मीडिया प्रभारी रेखा लाल, वीर सिंह, मोनू (कुहाड़), अंकुश, सुल्तान मुहम्मद, सन्नी, मानू (बन्नू) और संजय सहित अन्य चालक साथी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर यह संदेश दिया कि कठिन समय में समाज का सहयोग ही सबसे बड़ी ताकत होता है।संघ के प्रधान मनोज टंडन ने कहा कि ऑल ड्राइवर कल्याण संघ का उद्देश्य केवल चालकों के हितों की रक्षा करना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना भी है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्य जारी रहेंगे।स्थानीय लोगों ने संघ के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे एक प्रेरणादायक कदम बताया है, जो समाज में एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करता है।