चंबा में शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात , 2.74 करोड़ के स्कूल भवनों का शिलान्यास

चंबा में शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात , 2.74 करोड़ के स्कूल भवनों का शिलान्यास

चम्बा 24 फरवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

रोहित ठाकुर ने मंगलवार को चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परौथा और साहू में कुल 2.74 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भवनों का विधिवत शिलान्यास किया। इनमें 1.34 करोड़ रुपये से रावमावि परौथा का नया स्कूल भवन तथा 1.40 करोड़ रुपये से रावमावि साहू का साइंस ब्लॉक निर्मित किया जाएगा।इस अवसर पर आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि वित्तीय चुनौतियों के बावजूद प्रदेश सरकार ने पिछले तीन वर्षों में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम निकट भविष्य में देखने को मिलेंगे।

0-0x0-0-0-{}-0-0#

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल में शिक्षा विभाग में 7000 पदों पर भर्ती की है, जबकि 3000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया कैबिनेट की स्वीकृति के बाद जारी है। इसके अलावा 4000 पद बैचवाइज भरे गए हैं।उन्होंने कहा कि सरकार के ईमानदार प्रयासों से हिमाचल प्रदेश आज शिक्षा के क्षेत्र में देश के 28 राज्यों में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि पिछली सरकार के समय राज्य 21वें स्थान पर था। शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रदेश के 140 स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित नीरज नैय्यर की सराहना करते हुए मंत्री ने कहा कि उनके प्रयासों से चंबा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज, मिनी सचिवालय और इंडोर खेल स्टेडियम जैसे बड़े विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि परौथा और साहू स्कूलों के भवनों की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाए और लगभग डेढ़ वर्ष के भीतर पूरा किया जाए।मंत्री ने यह भी कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान के बावजूद राज्य सरकार लोगों की सहायता के लिए लगातार प्रयास कर रही है, भले ही केंद्र से अपेक्षित आर्थिक सहयोग नहीं मिल रहा हो।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए।इस मौके पर पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, सोहनलाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रति भी क्षेत्र के विकास के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!