बनीखेत में युवा मोर्चा की बैठक आयोजित, ‘1 बूथ 10 यूथ’ सत्यापन और संगठनात्मक कार्य योजना पर चर्चा

बनीखेत में युवा मोर्चा की बैठक आयोजित, ‘1 बूथ 10 यूथ’ सत्यापन और संगठनात्मक कार्य योजना पर चर्चा

डलहौजी/ चम्बा 16 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)

बनीखेत में भारतीय जनता पार्टी मंडल बनीखेत की युवा मोर्चा इकाई द्वारा ‘1 बूथ 10 यूथ’ अभियान के सत्यापन एवं आगामी संगठनात्मक कार्य योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक बनीखेत स्थित होटल ग्रीन हिल्स में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में युवा मोर्चा मंडल बनीखेत के सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान ‘1 बूथ 10 यूथ’ अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई और प्रत्येक बूथ स्तर पर युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है और ‘1 बूथ 10 यूथ’ अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें।इस दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और गतिविधियों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में युवाओं की भूमिका को मजबूत करने, बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने तथा पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विचार किया गया।युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में युवाओं की अहम भूमिका है और आने वाले समय में युवा मोर्चा विभिन्न जनसंपर्क कार्यक्रमों, जागरूकता अभियानों और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत करेगा।बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन आपसी विचार-विमर्श और संगठनात्मक एकजुटता के संदेश के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!