53 वर्षीय व्यक्ति की गिरने से मौ#त, भरमौर के ब्रेही क्षेत्र में घटा दुखद हादसा

भरमौर/चम्बा 18 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)
जनजातीय क्षेत्र भरमौर के अंतर्गत गैहरा क्षेत्र के ब्रेही में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 53 वर्षीय कुलदीप कुमार पुत्र सोरमा राम, निवासी गांव बदवाड़ा पंचायत ब्रेही, जिला चम्बा के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के . कुलदीप कुमार पेशे से कारपेंटर था और वह अपने किसी रिश्तेदार के यहां काम करने के लिए गया हुआ था। मंगलवार को कार्य पूरा करने के बाद वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना गंभीर था कि उसे मौके पर ही गंभीर चोटें आईं।घटना के समय गांव की ओर जा रहे कुछ लोगों ने कुलदीप को खाई में गिरा हुआ देखा और तुरंत उसे बाहर निकालकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना तुरंत पुलिस और परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी गैहरा की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।इस सारे मामले की पुष्टी एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने करते हुए बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह हादसा पांव फिसलने के कारण हुआ प्रतीत हो रहा है।