चंबा में बर्फबारी के बीच जिला प्रशासन की एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर सावधानी बरतने की अपील

चंबा में बर्फबारी के बीच जिला प्रशासन की एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर सावधानी बरतने की अपील

चम्बा 16 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, चंबा द्वारा 16 मार्च 2026 को खराब मौसम और ऊपरी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी को देखते हुए एडवाइजरी जारी की गई है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और आवश्यक होने पर दिन के समय ही सावधानी के साथ सफर करने की सलाह दी है।जारी एडवाइजरी के अनुसार चंबा-जोत, डलहौजी तथा अन्य ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात दर्ज किया गया है। चंबा-जोत मार्ग पर सड़क फिसलन भरी होने के कारण वाहनों की आवाजाही को बनीखेत के रास्ते डायवर्ट किया गया है। वहीं चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग 154ए फिलहाल वाहनों के लिए खुला है, लेकिन खराब मौसम के चलते यह मार्ग जोखिम भरा बना हुआ है।प्रशासन के अनुसार चंबा-खज्जियार मार्ग पर गेट के पास पहाड़ियों से पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं, हालांकि शेष मार्ग हल्के वाहनों के लिए खुला है। इसके अलावा चंबा-तीसा और चंबा-सलूणी मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है।जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि मौसम सामान्य होने तक गैर-जरूरी यात्रा से बचें और सभी मार्गों पर सावधानी बरतें। मार्गों की ताजा स्थिति की जानकारी के लिए जिला आपदा संचालन केंद्र (DEOC) चंबा के हेल्पलाइन नंबर 1077 और 98166-98166 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!