वन अराजपत्रित कर्मचारी संघ ने वन मित्र पर हमले की निंदा की, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

वन अराजपत्रित कर्मचारी संघ ने वन मित्र पर हमले की निंदा की, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

चम्बा 26 फरवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

वन अराजपत्रित कर्मचारी संघ चंबा वन मंडल ने चुराह वनमंडल की खेरना बीट में ड्यूटी के दौरान वन मित्र ओम प्रकाश पर हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा करते हुए गहरा रोष व्यक्त किया है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी पर हमला पूरे वन विभाग के मनोबल पर हमला है और इस तरह की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं।संघ के अनुसार वन मित्र 25 वर्षीय ओम प्रकाश अपने नियमित कर्तव्यों का पालन कर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन पर डंडों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। संघ ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी के साथ इस प्रकार की हिंसा किसी भी कीमत पर सहन नहीं की जाएगी। संघ ने स्पष्ट किया कि वह वन मित्र ओम प्रकाश के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए कानूनी तथा प्रशासनिक स्तर पर हर संभव सहायता प्रदान करेगा।संघ के पदाधिकारियों ने यह भी चिंता जताई कि घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सरकारी कर्मचारी पर हाथ उठाने की हिम्मत न कर सके।इसके साथ ही संघ ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि संवेदनशील और दुर्गम क्षेत्रों में गश्त के दौरान वन कर्मचारियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। संघ का कहना है कि वन मित्र विभाग की रीढ़ होते हैं और कठिन परिस्थितियों में रहकर जंगलों की रक्षा करते हैं।संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि जंगलों की रक्षा करने वाले कर्मचारी ही सुरक्षित नहीं रहेंगे, तो वनों की सुरक्षा कैसे संभव हो पाएगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई की उम्मीद जताई है, ताकि कर्मचारियों में सुरक्षा का भरोसा कायम रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!