मां भद्रकाली बनखंडी मंदिर कण्डा में हवन, पूजा और भव्य लंगर का आयोजन

मां भद्रकाली बनखंडी मंदिर कण्डा में हवन, पूजा और भव्य लंगर का आयोजन

डलहौजी/ चम्बा 25 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

ग्राम पंचायत पुखरी के अंतर्गत गांव कण्डा स्थित मां भद्रकाली बनखंडी माता मंदिर में आज एक भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधिवत हवन-पाठ, पूजा-अर्चना और पूर्णाहुति के साथ धार्मिक परंपराओं का पालन किया गया। पूजा के उपरांत मां भद्रकाली को भोग अर्पित कर लंगर का शुभारंभ किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।इस आयोजन में गांव कण्डा, पुखरी, बनीखेत, वैकुंठ नगर सहित आसपास के कई गांवों के लोगों ने श्रद्धा भाव से भाग लेकर धार्मिक एकता और भाईचारे का परिचय दिया।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और उत्साह ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।मंदिर कमेटी के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह धार्मिक आयोजन प्रतिवर्ष ग्रामवासियों और कमेटी के संयुक्त प्रयासों से किया जाता है। मां भद्रकाली के प्रति श्रद्धा और भक्ति भाव से ओतप्रोत यह आयोजन अब एक परंपरा बन चुका है।कमेटी सदस्यों ने यह भी बताया कि यह लंगर आयोजन न केवल धार्मिक भावना को सशक्त करता है, बल्कि समाज में एकता, सहयोग और सेवा की भावना को भी बढ़ावा देता है।

भविष्य में भी यह परंपरा जारी रहेगी और भक्तों के सहयोग से इसे और भी व्यापक रूप दिया जाएगा।इस भव्य आयोजन ने न केवल धार्मिक उत्साह का संचार किया, बल्कि क्षेत्रीय समरसता और सांस्कृतिक एकता का सुंदर उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!