डलहौजी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित

डलहौजी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित

डलहौजी /चम्बा 30 जनवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

देशभक्त सरदार अजीत सिंह यादगार सभा डलहौजी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गांधी चौक, डलहौजी में एक गरिमामय पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों, कलाकारों, पत्रकारों तथा नगर के गणमान्य नागरिकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

समारोह के दौरान तहसीलदार डलहौजी रमेश चौहान, डीएसपी डलहौजी मयंक शर्मा, कलाकार एवं लेखक मंच के महासचिव बलदेव खोसला, समाजसेविका स्नेह लता, वरिष्ठ नागरिक दया राम, कोषाधिकारी मुनीश ठाकुर, एसडीएम कार्यालय डलहौजी से वरिष्ठ सहायक दर्शन कुमार, सेवानिवृत्त शिक्षक विकास कुमार, नगर परिषद कर्मचारी रमेश कुमार, केवल सिंह, तिलक टंडन, तिलक राज, भान सिंह, कुलदीप चौहान, पवन टंडन, पवन ठाकुर, कुलदीप कुमार, जगत राम, पत्रकार कुलदीप राज व सतीश कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।सभा के कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष चौहान, महासचिव वीरेंद्र ठाकुर तथा उपाध्यक्ष राम सिंह चौहान ने उपस्थितजनों का स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन सभा के महासचिव वीरेंद्र ठाकुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सादगी और राष्ट्रसेवा के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बापू के आदर्श आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रासंगिक हैं।समारोह के दौरान महात्मा गांधी का प्रिय भजन “वैष्णव जन तो तेने कहिए रे” प्रस्तुत किया गया, जिसकी गूंज डलहौजी की वादियों में सुनाई दी और वातावरण भावविभोर हो उठा। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितजनों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गाया।समारोह के अंत में देशभक्त सरदार अजीत सिंह यादगार सभा की ओर से सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया गया तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!