शिमला में आधार पंजीकरण की समीक्षा बैठक आयोजित, मैनडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट पर दिया गया जोर

शिमला 06 जनवरी चम्बा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
अतिरिक्त उपायुक्त शिमला दिव्यांशु सिंगल की अध्यक्षता में जिला शिमला में आधार कार्ड पंजीकरण एवं अद्यतन (अपडेशन) से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) से आए प्रतिनिधि विजय सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।बैठक के दौरान यूआईडीएआई प्रतिनिधि विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला शिमला में वर्तमान में कुल 95 आधार केंद्र कार्यरत हैं। ये सभी आधार केंद्र भारत सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार मुख्यतः सरकारी भवनों में संचालित किए जा रहे हैं। केवल कुछ निजी बैंकों को आधार पंजीकरण और अद्यतन कार्य के लिए विशेष छूट प्रदान की गई है।उन्होंने बताया कि 5 वर्ष और 15 वर्ष की आयु पूर्ण होने के पश्चात आधार कार्ड धारकों के लिए मैनडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट करवाना अनिवार्य है। समय पर बायोमेट्रिक अपडेट न करवाने की स्थिति में आधार से जुड़ी विभिन्न सेवाओं और सरकारी योजनाओं के लाभ प्रभावित हो सकते हैं। विशेष रूप से 5 से 15 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट में स्कूलों की अहम भूमिका रहती है।इस संदर्भ में अतिरिक्त उपायुक्त दिव्यांशु सिंगल ने शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि वे सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में विद्यार्थियों के मैनडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएं, जिनमें जिला प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा।अतिरिक्त उपायुक्त ने डाक विभाग के प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया कि वे डाकघरों में आधार पंजीकरण एवं अद्यतन की निर्धारित समय अवधि को बढ़ाएं, ताकि जिला के दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।दिव्यांशु सिंगल ने आम जनता से अपील की कि वे अपने नजदीकी आधार केंद्र में जाकर समय रहते आधार पंजीकरण और अद्यतन कार्य करवाएं, जिससे भारत सरकार एवं हिमाचल प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त किया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि जिला शिमला में किसी भी आधार केंद्र से संबंधित सुझाव या शिकायत के लिए यूआईडीएआई की ईमेल आईडी help@uidai.gov.in अथवा जिला प्रशासन से संपर्क किया जा सकता है।बैठक में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग, यूआईडीएआई तथा डाक विभाग के प्रतिनिधियों ने भाग