डमटाल में 16.96 ग्राम चिट्टा (हिरोइन) सहित 48 वर्षीय युवक गिरफ्तार,मामला दर्ज

डमटाल में 16.96 ग्राम चिट्टा (हिरोइन) सहित 48 वर्षीय युवक गिरफ्तार,मामला दर्ज

कांगडा/डमटाल 26 मार्च चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस(ब्यूरो)

नूरपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना डमटाल की टीम ने एक व्यक्ति को 16.96 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम मानी जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते दिन पुलिस टीम डमटाल क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने तपेश्वर सिंह उर्फ सोनू (उम्र 48 वर्ष), निवासी गांव नांगलियाँ चक्क, डाकघर कंदरोड़ी, तहसील इंदौरा के रिहायशी मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी के घर से 16.96 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ पुलिस थाना डमटाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी का संबंध किसी बड़े नेटवर्क से तो नहीं है।इस मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने बताया कि नूरपुर पुलिस नशे के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि नशे के खिलाफ इस मुहिम में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और सरकार द्वारा निर्धारित पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाएगी।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!