भाजपा जिला चम्बा की अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा आयोजित परिचय बैठक में विधायक डीएस ठाकुर भी हुए शामिल

भाजपा जिला चम्बा की अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा आयोजित परिचय बैठक में विधायक डीएस ठाकुर भी हुए शामिल

डलहौजी/ चम्बा 27 दिसम्बर मुकेश कुमार (गोल्डी)

विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर ने आज भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला चम्बा द्वारा आयोजित परिचय बैठक में भाग लिया। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुनील नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जिला चम्बा के सभी मंडलों से अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आपसी परिचय कराना तथा आगामी राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा करना रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डीएस ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव अनुसूचित जनजाति समाज के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जनजातीय समाज के उत्थान हेतु चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।विधायक डीएस ठाकुर ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि अनुसूचित जनजाति समाज को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पार्टी निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का आग्रह किया।

प्रदेशाध्यक्ष सुनील नेगी ने अपने संबोधन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण इकाई है और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना मोर्चा की प्रमुख जिम्मेदारी है।बैठक के दौरान विभिन्न मंडलों से आए पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा किए और क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं व सुझावों को नेतृत्व के समक्ष रखा। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में आयोजकों ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ बैठक का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!