डलहौजी के मां बनखंडी दरबार में विश्व शांति हवन एवं भंडारे का आयोजन

डलहौजी के मां बनखंडी दरबार में विश्व शांति हवन एवं भंडारे का आयोजन

डलहौजी / चम्बा 11 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

प्रसिद्ध पर्यटन नगरी डलहौजी के पंचपुला स्थित पवित्र मां बनखंडी दरबार में मां बनखंडी सेवा समिति द्वारा एक भव्य शांति हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्य वीरेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः 11 बजे मां बनखंडी का विधिवत श्रृंगार किया गया। इसके पश्चात विश्व शांति एवं देश की सीमाओं की रक्षा में लगे भारत मां के वीर सपूतों की सुरक्षा और मंगलकामना हेतु हवन यज्ञ संपन्न किया गया।हवन की पूर्णाहुति के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और मां का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन की मनमोहक प्रस्तुति भी दी गई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।

श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे नजर आए और मां बनखंडी के जयकारों से दरबार गूंज उठा।इस आयोजन को सफल बनाने में गांव के कई नवयुवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इनमें अनिल कुमार, पवन कुमार, भान सिंह, मानसिंह, महेंद्र कुमार, सुनील कुमार, राम सिंह, मदनलाल, रणजीत सिंह, सुभाष सिंह, प्रवीण कुमार, अजय कुमार, वीरेंद्र सिंह, अमित कुमार, अरुण कुमार, सूरज प्रकाश, शुभम, सौरभ, गौरव, राजीव कुमार, जगदीश कुमार, अंकुश, रजनीश, रितेश आदि युवाओं का उल्लेखनीय योगदान रहा।मां बनखंडी सेवा समिति द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम आध्यात्मिकता, सेवा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बनकर श्रद्धालुओं के मन को गहराई तक छू गया। आयोजन में स्थानीय लोगों की सहभागिता और समर्पण देखते ही बनती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!