चंबा में खंड चिकित्सा अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित, स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति पर हुआ मंथन

चंबा में खंड चिकित्सा अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित, स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति पर हुआ मंथन

चम्बा 12 मार्च मुकेश कुमार ( गोल्डी)

चम्बा 12 मार्च मुकेश कुमार ( गोल्डी)

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग चंबा द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा के नर्सिंग हॉल में जिला स्तरीय खंड चिकित्सा अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. जालम भारद्वाज ने की। इस बैठक में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य खंडों से आए अधिकारियों ने भाग लिया और स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई।बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज ने खंड चिकित्सा अधिकारियों द्वारा भेजी गई मासिक रिपोर्टों का विस्तार से आकलन किया।

उन्होंने महत्वाकांक्षी जिले के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा करते हुए उनकी प्रगति को और तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जिले के प्रत्येक व्यक्ति तक समय पर पहुंच सके।बैठक में जिले में शुरू होने वाले एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की तैयारियों का भी जायजा लिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षण संस्थानों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया, ताकि अभिभावकों और छात्राओं को एचपीवी टीकाकरण के महत्व, इसकी प्रक्रिया और सुरक्षा के बारे में सही जानकारी मिल सके तथा किसी भी प्रकार की भ्रांतियों को दूर किया जा सके।इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिले में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। इनमें प्रजनन एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, एनसीडी कार्यक्रम तथा एचएमआईएस की खंड स्तरीय प्रगति पर चर्चा की गई।

साथ ही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में संचालित गतिविधियों का भी जायजा लिया गया।इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविता महाजन, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरित पुरी, डॉ. वेहवी गुरंग, डॉ. सोहेल, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवदीप राठौर, डॉ. दीपेश बराल, डॉ. पदमा, डॉ. विवेक, डॉ. नरिंदर, डॉ. सुमित तथा सभी स्वास्थ्य खंडों के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!