जिला कांग्रेस कमेटी चंबा के नव नियुक्त अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

जिला कांग्रेस कमेटी चंबा के नव नियुक्त अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

शिमला 05 जनवरी चम्बा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने सुरजीत भरमौरी को जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने में उनकी भूमिका अहम रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सुरजीत भरमौरी अपने लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक समझ और नेतृत्व क्षमता के बल पर कांग्रेस पार्टी को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश के हर जिले, विशेषकर चंबा जैसे दूरदराज और सीमावर्ती क्षेत्र के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।भेंट के दौरान चंबा जिले से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई, जिनमें आधारभूत ढांचे का विकास, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने जैसे विषय शामिल रहे। सुरजीत भरमौरी ने मुख्यमंत्री के समक्ष जिले की जनसमस्याओं को रखते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन का उद्देश्य आम जनता की आवाज़ को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करना है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने सुरजीत भरमौरी को उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुरजीत भरमौरी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी चंबा संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगी तथा जनता के हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!