उद्योग विभाग द्वारा RAMP कार्यक्रम के तहत चंबा में एकदिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन

उद्योग विभाग द्वारा RAMP कार्यक्रम के तहत चंबा में एकदिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन

चम्बा 01 फरवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

उद्योग विभाग द्वारा RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) कार्यक्रम के अंतर्गत जिला चंबा में एकदिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य जिले के उद्यमियों, सूक्ष्म एवं लघु व्यवसायियों को व्यवसाय योजना, वित्तीय प्रबंधन तथा सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) और सेंट्रल पब्लिक प्रोक्योरमेंट पोर्टल (CPP) से जुड़ी प्रक्रियाओं की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था, ताकि वे सरकारी योजनाओं और अवसरों का बेहतर लाभ उठा सकें।कार्यशाला का संचालन एक्सटेंशन ऑफिसर, चंबा, अनु धीमान ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उद्योग केंद्र, चंबा के मैनेजर गुलाब सिंह तथा लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर डी.सी. चौहान उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 60 से अधिक प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी की।लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर डी.सी. चौहान ने बैंकों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न ऋण योजनाओं, वित्तीय सहायता, सब्सिडी और क्रेडिट लिंक्ड योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उद्यमियों को समय पर वित्तीय नियोजन करने और औपचारिक बैंकिंग चैनलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं, स साकीना ने व्यवसाय योजना और वित्तीय प्रबंधन पर उपयोगी सत्र प्रस्तुत करते हुए व्यवसाय विकास के प्रमुख तरीकों, लागत नियंत्रण और दीर्घकालिक स्थिरता पर प्रकाश डाला।जिला उद्योग केंद्र के मैनेजर श्री गुलाब सिंह ने GeM और CPP पोर्टलों के माध्यम से सरकारी खरीद में भागीदारी की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने पंजीकरण प्रक्रिया, पोर्टलों के लाभ और स्थानीय उद्यमियों के लिए उपलब्ध अवसरों को सरल भाषा में समझाया।कार्यशाला के अंत में प्रतिभागियों ने अपने प्रश्न रखे और विशेषज्ञों से समाधान प्राप्त किए। उपस्थित उद्यमियों ने इस पहल को अत्यंत लाभकारी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!