युवाओं और नशे के मुद्दे पर जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी आम आदमी पार्टी: सोनू ठाकुर

चम्बा 10 जनवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)
आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता सोनू ठाकुर ने युवाओं में बढ़ते नशे को लेकर राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिमाचल को अब घोषणाओं नहीं, ठोस और परिणाम देने वाली नीति की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने “युद्ध नशे विरुद्ध” अभियान के माध्यम से ड्रग माफिया पर सख़्त कार्रवाई, स्कूल स्तर पर नशा विरोधी शिक्षा, खेल सुविधाओं का विस्तार और बड़े पैमाने पर रोज़गार देकर यह साबित किया है कि अगर राजनीतिक इच्छाशक्ति हो तो नशे के खिलाफ लड़ाई जीती जा सकती है।सोनू ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में नशे के खिलाफ कुछ प्रयास ज़रूर हुए हैं, लेकिन अब तक कोई व्यापक और युद्ध स्तर का अभियान नहीं दिखता। युवाओं को भाषण नहीं, रोज़गार और सुरक्षित भविष्य चाहिए।उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे ईमानदार राजनीति का साथ दें और प्रदेश में काम की राजनीति को मज़बूत करें।