बालू–सरोल मार्ग पर गोवंश को बचाने के प्रयास में कार नदी किनारे गिरी, चालक पूर्णतः सुरक्षित

बालू–सरोल मार्ग पर गोवंश को बचाने के प्रयास में कार नदी किनारे गिरी, चालक पूर्णतः सुरक्षित

चम्बा 10 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)

जिला मुख्यालय चंबा के साथ लगते बालू–सरोल मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक सफेद रंग की मारुति 800 कार नंबर HP 48-2517 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नदी किनारे जा गिरी। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से समय रहते राहत कार्य शुरू कर दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार बालू से सरोल की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक कार के सामने एक गोवंश आ गया। चालक ने गोवंश को बचाने के लिए वाहन को मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से फिसलकर नीचे नदी किनारे जा गिरी।

दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और सहायता कार्य में जुट गए।स्थानीय लोगों ने बिना देर किए कार के भीतर फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल चालक की पहचान 26 वर्षीय रोहित, निवासी भद्रम के रूप में हुई है। उसे तुरंत उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी स्थिति सामान्य पाई और उसे घर भेज दिया गया।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि स्थानीय लोग तुरंत मौके पर न पहुंचते तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था। लोगों की तत्परता के चलते घायल चालक को समय पर बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा सका।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!