सुही माता मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान, प्रेरणा दा इंस्पिरेशन के युवा सदस्यों ने किया श्रमदान

सुही माता मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान, और प्रेरणादा इंस्पिरेशन के युवा सदस्यों ने किया श्रमदान

चम्बा 28 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)

चंबा शहर स्थित सुही माता मंदिर परिसर में आज एक सराहनीय स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें प्रेरणा द इंस्पीरेशन संस्था के सदस्यों एवं डॉ. निखिल आई.ए.एस. एकेडमी के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सभी ने मिलकर मंदिर परिसर तथा मंदिर तक जाने वाले रास्ते की सफाई कर श्रमदान का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।अभियान के दौरान पाया गया कि मंदिर की ओर जाने वाली सीढ़ियों और मार्ग में काफी समय से गंदगी जमा थी। विशेष रूप से प्लास्टिक कचरा और शराब की खाली कांच की बोतलें बड़ी मात्रा में बिखरी हुई थीं, जिससे न केवल परिसर की सुंदरता प्रभावित हो रही थी, बल्कि श्रद्धालुओं को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।

संस्था के सदस्यों और बच्चों ने मिलकर पूरे क्षेत्र को साफ किया और कचरे को एकत्रित कर उचित स्थान पर निस्तारित किया।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष दीपक भाटिया ने कहा कि सुही माता मंदिर हमारी ऐतिहासिक और पौराणिक धरोहर है, जिसकी स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे धार्मिक स्थलों की पवित्रता को बनाए रखने के लिए आगे आएं और समय-समय पर ऐसे अभियानों में भाग लें।संस्था द्वारा आमजन को जागरूक करते हुए प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, नशे से दूर रहने और कचरे को कूड़ेदान में डालने का संदेश भी दिया गया।

उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे, तो ऐसे छोटे-छोटे प्रयास बड़े बदलाव ला सकते हैं।यह स्वच्छता अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने का भी प्रभावी माध्यम साबित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!