ई-कैच पोर्टल के प्रभावी उपयोग को लेकर बैठक आयोजितउपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

ई-कैच पोर्टल के प्रभावी उपयोग को लेकर बैठक आयोजितउपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

चंबा, 26 सितम्बर मुकेश कुमार (गोल्डी)

उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज ई-कैच पोर्टल के प्रभावी उपयोग एवं जिले से संबंधित विभिन्न योजनाओं, सेवाओं तथा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े उपमंडल अधिकारियों एवं अन्य विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी लंबित मामलों को समयबद्ध तरीके से पोर्टल पर अपडेट किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि पारदर्शिता और प्रभावशीलता के लिए यह आवश्यक है, ताकि आम जनता को समय पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।बैठक के दौरान उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपदा के दौरान हुई क्षति का त्वरित आकलन कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने जानकारी दी कि जिले में लगभग एक हज़ार मकान आंशिक एवं पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु सरकार द्वारा आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाई गई है। उपायुक्त ने अधिकारियों को यह राशि शीघ्र व्यय करने के निर्देश दिए, ताकि प्रभावित लोगों को तुरंत राहत मिल सके।

उन्होंने यह भी कहा कि श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों में योगदान देने वाले गैर-सरकारी संगठनों और व्यक्तियों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए सभी एसडीएम को अपने-अपने उपमंडलों में ऐसे संगठनों एवं व्यक्तियों की पहचान कर विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा गया।इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह, एसडीएम प्रियांशु खाती, सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल, जिला विकास अधिकारी तविंदर कुमार सहित एसडीएम भटियात, डलहौजी, तीसा, भरमौर एवं पांगी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!